BRAHMASTRA-LOGO-1-300x173
ब्रह्मास्त्र एक ऐसा संघ जो अनगिनत ऐसे मुद्दों के खिलाफ एक मूवमेंट चला रहा है जो राष्ट्रीय उत्कर्ष में बाधक हैँ। जैसे जातिगत आरक्षण जिसकी वजह से आज देश की प्रतिभाएं या तो पलायन या आत्महत्या करने को मजबूर हो गयी हैँ। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली स्थिति कितनी भयवाह है! हालांकि आज देश में बहुत-सी संस्थाये चल रही हैं, पर सफलता के बिंदु तक नही पहुचती दिख रहीं जिसका प्रमुख कारण सम्बंधित लोगो का महत्वकांक्षी होना है। इसका दुखद परिणाम यह है कि वे लोग भी विश्वास खोते चले जा रहे हैँ जिनमेँ समर्पण की भावना है। ऐसी स्थिति में आदरणीय शरद त्रिवेदी जी जो पारदर्शिता और दूरदर्शिता से भरे एक सम्पूर्ण व्यक्ति हैं, ने इस राष्ट्र को संवारने और श्रेष्ठ बनाने का बीड़ा उठाया है। बस जरुरत है उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाके चलने की।
ब्रह्मास्त्र के विस्तार के लिये लगातार छोटी छोटी गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को राष्ट्र के लिये कुछ करने को प्रेरित किया जा रहा है, जिसमे लगातार सफलता मिल रही है, जिससे पदाधिकारियो में उत्साह की लहर है। इसी क्रम में दिनांक 18-10-2015 को कानपुर व अगले दिन लखनऊ में गोष्ठियों का आयोजन किया गया जिसमे शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश इकाई के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद जी व प्रदेश संयोजक श्री कमल जी ने ब्रह्मास्त्र के उद्देश्यों व इसके कार्य प्रणाली के विषय में लोगोँ को बताया और लोगो ने इसे आगे बढ़कर स्वीकारा तथा भविष्य में साथ चलने और रहने का पूरा आश्वासन दिया। इन सब बातों से ब्रह्मास्त्र प्राथमिक स्तर पर सफल होता दिख रहा है।

आइये, आप भी जुड़िये और समर्पण के साथ चलिए ब्रह्मास्त्र के साथ…..!
जय हिन्द, जय ब्रह्मास्त्र!!